जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल, उमड़ा जनसैलाब, 22 को आखिरी दिन

रांची : रविवार मोराबादी मैदान के एक्सपो उत्सव मेले में लोगो का हुजूम देखने को मिला और वही पुराने दिनों की झलक दिखी जो हर साल दिखा करती थी। एक्सपो जो की मोराबादी में 16 से 22 सितंबर तक लगा है कल उसका छठा दिन था और तकरीबन 1 लाख लोगो से ज़्यादा ने कल एक्सपो का दीदार किया। सभी हैंगर में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थी और स्टॉल धारक बोहोत खुश दिखे। शनिवार को मिड्नायट कार्निवल का आयोजन हुआ था जिसमें काफ़ी लोगों ने शिरकत की। रविवार को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें लोगों का उत्साह बनते दिखा। भीड़ को देखते हुए मेले की समय सीमा बढ़ानी पड़ी। रोज चल रहे रक्त दान शिविर का कल आखिरी दीन था। एक्सपो में लगभग 100 यूनिट का रक्त दान हुआ।

आज एक्स्पो का आख़िरी दिन है और जो भी लोग एक्स्पो अभी तक नहीं आ पाए हैं वो आज आ कर मेले का आनंद रात 8 बजे तक उठा सकते हैं। समापन समारोह का समय शाम 4 बजे का है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जे.एफ.एस अंकुर झुनझुनवाला, नेशनल प्रेसिडेंट, जेसीआई इंडिया, और मुख्य वक्ता होंगी जे.एफ.एस रखी जैन, पास्ट नेशनल प्रेसिडेंट 2021, जेसीआई इंडिया। विशिष्ट अतिथि होंगे जे.एफ.डि गौरव अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष , जेसीआई इंडिया मंडल 3।

एक्सपो के आखिरी दिन ग्राहकों की भरमार होते आई है। लोग मन से सामान खरीदने आते है। मेले के आखिरी दिन सभी स्टॉल धारक विशेष डिस्काउंट देते है। आखिरी दिन सभी दिनों में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। विशेषकर जो स्टॉल्स बाहर के होते है, उनके लिए अलग उत्साह रहता है और वह आकर्षण के केंद्र रहते हैं। अफगानिस्तान, ईरान, दुबई, तुर्की, सिंगापुर, थाईलैंड, कोरिया, मलेशिया के स्टॉल्स में अलग सी उमंग है। अलीगढ़, ईसर हरियाणा, केरल, हैदराबाद, राजस्थान, लुधियाना, चंडीगढ़, मुंबई, बैंगलोर और भी कई जगह के स्टॉल्स लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *