रांची में 20 दिसंबर को ऑड्रे हाउस में ‘स्टोरी लाइन ऑफ इंडिया रत्नश्री अवॉर्ड, पोस्टर हुआ लॉन्च

गणादेश,रांची: राजधानी रांची के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में 20 दिसंबर को स्टोरी लाइन ऑफ इंडिया रत्नश्री अवॉर्ड का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में विशेष पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को रांची में पोस्टर का औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।

स्टोरी लाइन ऑफ इंडिया की संस्थापक साधना कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह आयोजन रांची में एक ग्रांड सिरोमणी  के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों—कला, संस्कृति, समाजसेवा, शिक्षा, उद्यमिता, मीडिया आदि—में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग इस अवॉर्ड के लिए चुने जाएंगे। इसके लिए चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंदी फिल्म नदिया के पार की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं निदेशक साधना सिंह होंगी, जो प्रतिभागियों को अवॉर्ड प्रदान करेंगी। आयोजन में झारखंड और बिहार के कई सम्मानित व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यह कार्यक्रम और भी भव्य होने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गया है। हमारे व्हाट्सएप नंबर 8709109902 या हमारे वेबसाइट, ईमेल के द्वारा संपर्क किया जा सकता है। अवार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन दे सकते है। हमारी निर्णायक मंडली के द्वारा अंतिम निर्णय अनुसार ,जिनका चयन होगा। उनको कॉल जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारत के कोई भी लोग , जिन्हें लगता है कि उनको ये सम्मान मिल सकता है,इसमें भाग ले सकते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से वसीम आलम, साबिर हुसैन, अवधेश ठाकुर, हुमा, अमरजीत कुमार, मेघा रानी, राजेश कुमार और साधना उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *