भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया
रांची: झारखंड विधानसभा में भाजपा ने पार्टी के विधायक नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक बनाया है। वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा, बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो को उप सचेतक बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,राकेश प्रसाद ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी नेताओं ने नव नियुक्त मुख्य सचेतक और सचेतक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



