रांची पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया

राँची: लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस ने छापेमारी की है। हॉस्टल से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।
डीआईजी सह राँची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि देह व्यापार का रैकेट चलाने के सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस इन सभी लड़कियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *