झारखंड में सक्रिय माओवादी कंचन गुवाहाटी से गिरफ्तार

रांची :झारखंड में सक्रिय माओवादियों का सेंट्रल कमेटी सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कंचन अपने एक सहयोगी के साथ गुवाहाटी के कचार जिला से गिरफ्तार कि‍या गया। झारखंड पुलिस की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी हुई। वह लातेहार, सरायकेला, खूंटी और चाईबासा के सीमा पर सक्रिय था।
जानकारी के मुताबिक महाराज प्रमाणिक ने झारखंड पुलिस को उसका फोटो उपलब्ध कराया था। उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। पिछले दिनों रांची में प्रमाणिक ने आत्मसमर्पण कि‍या था। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम था। छानबीन में झारखंड पुलिस को जानकारी मिली थी कि 6 महीने पहले वह गुवाहाटी चला गया था। वहां माओवादियों का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया था। महाराज प्रमाणिक से मिली तस्वीर को झारखंड पुलिस ने गुवाहाटी पुलिस को दिया। इसके बाद ही गुवाहाटी पुलिस में उसे कचार जिला से गिरफ्तार कि‍या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *