6 साईबर पीडितों को मिलेगा चंपत राशि ,बोकारो पुलिस की सराहनीय पहल
बोकारो – बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बोकारो साईबर पुलिस द्वारा मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के तहत 6 साईबर पीडितों का 1.10 लाख रुपए वापस करने की विधिक प्रक्रिया पुर्ण कर बैंक को रिक्वेस्ट भेज दिया गया है। जिन 6 लोगों का पैसा वापस होगा उसमें
बेरमो निवासी सोनू कुमार का 40,000 , हरला थाना निवासी राज हर्षिता सिंह का 36072, हरला थाना निवासी मो मुर्शीद आलम का 16000
, दुग्धा निवासी मो शाहिद खान का 10000,,मुर्शीद खान का 5700 ओर चास निवासी सत्यम कुमार का 3217 रुपया है । मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि साईबर पीडितों का वर्तमान में करीब 23 लाख रुपए होल्ड हैं जिसे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी से संपर्क कर वापस कराने की प्रक्रिया पुरी की जा रही है। साईबर फ्रॉड होते ही जिन्होंने 1 घंटे के अंदर 1930 या cyber साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा लिए उनका पैसा मिलने की संभावना सबसे ज्यादा पाया गया। इसलिए उन्होंने कहा कि साईबर अपराध होते ही शिकायत दर्ज अवश्य कराएं। बोकारो पुलिस साईबर पीडितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कार्य कर रही है।


