बजट सत्रः ‘चूड़ी पहन लो’ जैसे शब्द सदन में ना बोले जाएं : पूर्णिमा सिंह

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि. ‘विधवा विलाप’, ‘चूड़ी पहन लो’ जैसे शब्द सदन में ना बोले जाएं। .हमें सदन में भी समान अधिकार चाहिए । यह मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है.। पूर्णिमा नीरज सिंह महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुदान मांग पर विपक्ष के कटौती प्रस्ताव के विरोध में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मेंटल हेल्थ एक बड़ा इश्यू है. इसके समाधान के लिए भी सरकार को काम करने की जरूरत है.महिलाएं सशक्त हों, इसके लिए इन्हें कानूनी सलाह दिलाने में सरकार मदद करे. कानूनी सलाह नहीं मिल पाने की वजह से वह अपने अधिकार के बारे में जान तक नहीं पाती हैं. इसके बगैर महिलाएं सशक्त नहीं हो पाएंगी.
एनसीआरबी की डाटा के अनुसार महिलाओं के मामले में स्थिति ठीक नहीं है. ज्यादातर मामलों में चार्जशीट भी नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि मेरी यह मांग है कि सभी थानों में महिला आरक्षी की नियुक्ति की जाय. ताकि महिलाओं के मामलों का संवेदनशीलता के साथ समाधान हो. वहीं महिला और बाल विकास विभाग के बजट अनुदान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर राज्य के आरक्षित स्कूलों को आरएसएस को देने का आरोप लगाया. बंधु ने कहा कि सभी लोग बिहार के हैं. पिछली सरकार ने स्कूलों में आरएसएस का एजेंडा लागू करने का काम किया है. उन्होंने स्पीकर से अनुरोध किया है कि इसकी जांच करा ली जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *