कृभको ने खूंटी सहकारी समिति को उपलब्ध कराया वाटर डिस्पेंसर और पंखे

खूँटी: कृभको झारखंड की ओर से जिला खूँटी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड में समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा, विशिष्ट अतिथि लैंप्स अध्यक्ष बसंती भेंगरा, उपाध्यक्ष मोहम्मद सयूम अंसारी, कार्यपालक किशोर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन पाहन, राजकिशोर कुमार और शिवजल कुमार महतो उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि राकेश कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए की। समिति अंगीकरण कार्यक्रम के तहत कृभको की ओर से बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड को एक वाटर डिस्पेंसर और तीन पंखे नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए। वाटर डिस्पेंसर के माध्यम से समिति में आने वाले किसानों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी, जबकि पंखों से समिति परिसर में आने वाले लोगों को सुविधा होगी।
मुख्य अतिथि राम सूर्या मुंडा ने कृभको की कार्यप्रणाली और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों के लिए सहकारिता और कृषि क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं किसानों ने समिति को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृभको के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 55 प्रगतिशील किसान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *