गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिले कई अहम सुराग
पटना : गोपाल खेमका हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मूड में है। हत्या के कारणों का सभी एंगल से जांच पड़ताल चल रही है। पटना के आसपास के जिले में सघन छापेमारी की जा रही है। जेल के अंदर भी छापेमारी की गई है। इस बीच पुलिस को इस हत्याकांड में कई अहम सुराग हाथ लगी है। वहीं हत्यारे की भी पहचान कर लिया गया है। अपराधी का लोकेशन हाजीपुर बताया गया है।
वहीं जानकारों की मानें तो गोपाल खेमका हत्याकांड में सफेदपोश का कनेक्शन हो सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की छवि को जनता के नजरों में गिराने के लिए ऐसा किया गया है। इसके साथ ही राजधानी पटना में दहशत का माहौल पैदा करना है ।



