चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ़ बादशाह उगलेगा चौकाने वाला राज,होगा साजिशों का पर्दाफास,पुलिस ने किया है दावा
रांची : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार हो रही हत्याकांड से एक तरफ जहां लोगों में भय का माहौल है वहीँ पुलिस हत्याकांड का उद्भेदन करने में पसीना बहा रही है. वहीँ नीतीश कुमार की सरकार ने इस राजनितिक साजिश को विफल करने के लिए ख़ुफ़िया पुलिस को एक्टिव कर दिया है. यही कारन है कि हत्या के बाद भुत कम समय में पुलिस हत्यारे को खोज निकाल रही है.
इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ़ बादशाह खान सहित हत्याकांड में शामिल दस आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस रविवार की शाम को पटना पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करेगी. जानकारों की मानें तो इस हत्याकांड में पकडे गए आरोपियों से बिहार के कई राजनितिक नेताओं की साजिश उजागर हो हो जायेगा.
मामले में विपक्ष इसको नीतीश कुमार की विफल पुलिसिंग बता रहा है. वहीँ सत्ता पक्ष के नेताओं ने कहा कि बीमारी का पता चल गया है और इसका इलाज अब अच्छे से किया जायेगा. चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार को बदनाम करने की साजिश कौन लोग रच रहे हैं इसका भी पता लगाया गया है. इनलोगों का बहुत जल्द इलाज होगा.



