झारखंड में समाजवादी पार्टी 25 लाख नए सदस्य बनाएगी: रंजन यादव
विधानसभा सभागार में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की हुई बैठक
रांची: झारखंड में समाजवादी पार्टी अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुराना विधानसभा सभागार में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। बैठक में पूरे प्रदेश के अलग अलग जिले से पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि झारखंड में सपा का काफी अच्छा जानदार है। विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर हमारे प्रत्याशी बहुत ही कम वोटों के अंतर से हारे हैं। पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के ईमानदार नेता हैं। जनता के बीच उनकी स्वच्छ छवि है।
उनके दिशा निर्देश में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में भी पार्टी विस्तार चाहते हैं। इस लिए यहां पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड में पार्टी 25 लाख नए सदस्य बनाएगी।
अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जब मजबूत स्थिति में होगी तो कोई भी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता बेहतर प्रदर्शन करेंगे। झारखंड में नगर निकाय की चुनाव में पार्टी मजबूती रूप से लड़ेगी।
वहीं पार्टी के पूर्व महासचिव मुस्तफा अंसारी ने कहा कि पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ कार्यकारिणी की बैठक में आए प्राधिकारी जिला अध्यक्ष बनाए और जब जिला अध्यक्ष बनाए जायेंगे तो प्रखंड अध्यक्ष बनाया जायेगा। यह सब होने के बाद बूथ अध्यक्ष का भी गठन हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। पार्टी आने वाले दिनों में पार्टी मजबूत स्थिति में होगी।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आने वाले थे। लेकिन कुंभ मेला को लेकर इस बार नहीं आ पाए। अगले महीने होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेता झारखंड आयेंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव के साथ उपाध्यक्ष कमलेश यादव, बब्लू सिंह,गोबिंद बेदिया, ओपी आनंद,जावेद अख्तर,रविंद्र प्रसाद,मनोज सिंह,उपेंद्र यादव,शोभा यादव,करमाली सहित कई नेता मौजूद थे।