रांची सहित इन जिलों में अगले 3 घंटे में तेज हवा चलने के साथ बारिश और वज्रपात संभव

रांची: झारखंड के इन जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।
अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।
पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *