भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे रांची,धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली का करेंगे उद्घाटन
रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित बिरसा मुंडा विश्वास रैली का उद्घाटन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह,केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सहित कई भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया. वहीँ झारखंडी संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया. जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे बिरसा चौक पहुंचे जहाँ पर उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. रैली में बड़ी संख्या में बाइक सवार भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. जेपी नड्डा वहां से मोरहाबादी के लिए रवाना हो गए.

