मेधा डेयरी का दही खाओ इनाम पाओ 17 को,प्रतियोगिता के लिए निबंधन प्रारंभ

रांची: राजधानी रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी में मकर संक्रांति पर दही खाओ इनाम जीतो प्रतियोगिता का आयोजन17 जनवरी को किया जायेगा। शुक्रवार के मेधा डेयरी के निदेशक सुधीर कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।


उन्होंने कहा हर बार की तरह इस बार भी हम लोग दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। इस बार यह प्रतियोगिता पांच जगहों पर किया जा रहा है।17को रांची,20को साहेबगंज,23 को बासुकीनाथ,25को देवघर,26को सारठ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में तीन मिनट का समय दिया जाता है। इतने समय में जो सबसे अधिक दही खायेगा उसे दहीश्री से नवाजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए लोगों को पहले निबंधन करना होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों में दही खाने के प्रति जागरूकता पैदा करना है और सभी लोगों को बीच मेधा अपनी उपस्थिति बनाना चाहता है। मकर संक्रान्ति पर मेधा में दही की कोई कमी नहीं है। पर्व में बहुत लोग एक दिन पहले ही दही बुक करवा लेते हैं। राजधानी रांची में 12 एक्स्ट्रा काउंटर खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेधा डेयरी कई योजना चला रही है। गोबर गैस से ऑर्गेनिक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। किसानों को सस्ते दर पर ऑर्गेनिक खाद उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक पवन कुमार मारवाह, मार्केटिंग हेड अमृतेश कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *