12 डीएसपी का तबादला, कई जिलों में नई पोस्टिंग
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 12 डीएसपी के ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक दिलीप खालको को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दुमका बनाया गया है। वहीं संदीप भगत को पुलिस उपाध्यक्ष दुमका में पदस्थापित किया गया है। पूजा कुमारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआडांड़ (लातेहार) की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा मुकेश कुमार महतो, वशिष्ठ नारायण सिंह, चंदन कुमार वत्स तथा प्रदीप कुमार को आईआरबी गोड्डा में विभिन्न पदों पर भेजा गया है। सुनील कुमार चौधरी, कौशर अली, मनोज कुमार सिंह और मनोज कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची में पुलिस उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं रोहित कुमार राजभर को पुलिस उपाध्यक्ष मुसाबनी, जमशेदपुर बनाया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



