मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल रैली 4 सितंबर को

रांची। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आगामी 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से नई दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इस रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
कांग्रेस सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा डॉ राजेश गुप्ता छोटू के नेतृत्व में आगामी 2 सितंबर को दिल्ली कूच करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आज महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम लोग त्रस्त है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इसे लेकर आगामी 4 सितंबर को नई दिल्ली में रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है,उन्होंने बताया कि झारखंड से भी इस रैली में बड़ी संख्या में लोग भाग लेने जाएंगे। रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। अलग-अलग ट्रेनों से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। रैली में सहयोग करने के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर 9431109538,9431114487,7903714760 जारी किये गये हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बीमारी की वजह से इलाज के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ विदेश गई हुई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी वापस दिल्ली आएंगे और रैली को भी संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे भी 4 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर लगातार पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *