भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक,बूथ कमेटी विस्तार पर हुई चर्चा

खूंटी:जिला भाजपा कार्यालय में नगर मण्डल कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष सुरेश जयसवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया भारत की तरफ  कौतूहल से देख रही है। दुनिया में जहां भी संकट आ रहा है लोगों की निगाहें पीएम मोदी पर विश्वास से देख रही है।
भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक संगठन है जिसके कार्यकर्ताओं के मन में पहले देश, फिर दल और सबसे अंत में स्वयं के हित की बात करता है। जो अपने संगठन के कार्यक्रम पर जाए ,अपने प्रयास से कार्यक्रम का रचना करे, प्रवास करें, वही समर्पित कार्यकर्ता हैं। अपने मण्डल, शक्ति केन्द्र और बुथ को ससक्त बनाएँ। बुथ कमिटी का विस्तार करें। संगठन के लिए इमानदारी से कार्य करें। साथ ही मण्डल का समिक्षा एवं आवश्यक सुझाव दिये।
जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य की जनता को निराशा और हताशा के सिवा कुछ नहीं दिया है। भाजपा ने विकास की लकीर जहां तक खींची थी उसे भी मिटाने का काम इस सरकार ने किया है। दिशाहीन, नीति और नियत विहीन, अवसरवादी सरकार, लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी है। इस सरकार को गद्दी से हटाने के लिए कार्यकर्ता ढृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े और इमानदारी से कार्य करें। साथ ही मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथों पर सामुहिक रूप सुनें। इससे लोगों को एहसास होगा कि भाजपा के लोग वोट के समय ही नहीं वरन् हमेशा लोगों से जुड़ाव में रहते हैं।
जिला महामंत्री बिनोद नाग ने कहा कि अगले साल हमें चुनाव में जाना है इस बीच अपने संगठन के विचार को लोगों तक पहुँचाएं। प्रदेश से मिले कार्य को समय पर पुरा करें। फिलहाल कार्यकर्ताओं को केवल दो ही काम हैं बुथ कमिटी का विस्तार और मन की बात कार्यक्रम को सुनना।
सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम ने कहा कि अभी तकनीकी का जमाना है। इसलिए संगठन भी तकनीकी रूप से मजबूत हो रहा है। सरल डाटा ऐप के माध्यम से सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी को अपना विवरण भरना है। यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग से ही यह डाटा प्रबंधन का कार्य सफल हो पायेगा।
स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल ने कराया।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री शंकर प्रधान एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री विकास चौधरी ने किया। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवंपुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया।
बैठक में नूतन देवी, प्रशांत कुमार, राम चरण गोप, कृष्णनन्द तिवारी, लव चौधरी, कृष्णा नंद तिवारी, प्रियांक भगत,राजेश महतो, जोगेंद्र नायक, लखींद्र नायक, कंचन सिंह, मनोज गोप, सीतराम महतो, बबलू ठाकुर, दामोदर प्रसाद, सुबोध, राजेंद्र प्रजापति, सूर्यनरायण पाठक, कृष्णा लोहरा, राजेश नाग चमरा राम, विक्की गुप्ता, बहादुर सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *