युवा राजद ने यौन शौषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पूतला दहन किया

रांची- झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में भारतीय महिला पहलवानों के साथ यौन शौषण करने के आरोपी भाजपा सांसद सह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पूतला दहन रांची के अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक) पर किय गया। युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार कहा कि जो खिलाड़ी भारत के लिए मेडल जीतकर पूरी दुनिया में देश को गौरवान्वित करते है उनके साथ ऐसी घटना से पूरा देश शर्मशार हुआ है। आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग किया कि अविलंब सांसद को निष्कासित कर गिरफ्तार किया जाएं एवं कड़ी से कड़ी सजा देने का काम करें।आज के कार्यक्रम में मुख्यत: युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, युवा राजद महासचिव उज्जवल सिंह, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, प्रवक्ता मंतोष यादव, प्रवक्ता सुबोध पासवान,शौकत अंसारी, इरफान अंसारी, डॉ मनोज, फरहान खान, धीरेन्द्र, गायत्री देवी, धर्मेंद्र सिंह,अजय यादव, मनीषा कुमारी,प्रेम लता देवी,नेहा देवी, संध्या देवी, सुलेखा देवी,तारा देवी,किरन देवी,काजल देवी, सुनीता देवी,पुजा देवी,लीलम देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी,अंजु देवी, रजनी कुमारी समेत युवा राजद के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
मंतोष यादव प्रवक्ता युवा राजद झारखंड प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *