राजधानी रांची के डॉक्टर और उनके परिवार वालों पर एफआइआर दर्ज

रांचीः : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले डॉ विजय राज और उनके पूरे परिवार वालों पर उनकी बहु डॉक्टर तान्या रक्षित ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। तान्या रक्षित ने अपने पति, ससुर, सास, देवर, दादी सास, मामा ससुर, ननद पर प्रताड़ित करने और जान से मारने का आरोप लगाया है. डॉ तान्या रक्षित की शादी 11 मार्च 2015 को डॉ विजय राज के बेटे डॉक्टर विवेक राज से हुई थी. यह शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. समानों , गहणों के अलावा 21 लाख रुपया नगद भी दिया गया था. इसके बाद भी ससुर विजय राज ने दहेज में एक चार पहिया वाहन की मांग की. जिसे मेरे पिताजी ने पूरा नहीं कर पाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *