राजधानी रांची में हुई हिंसा में घायल युवक रिम्स से हुआ फरार

रांचीः राजधानी रांची में शुक्रवार को हुए बवाल में घायल युवक रविवार की सुबह रिम्स से फरार हो गया। फरार युवक का नाम साबिर बताया जा रहा है। वह इस्लाम नगर का रहने वाला है। उसके पीठ में गोली का छर्रा लगने के बाद उसे रिम्स के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया थाl रिम्स के डॉक्टरों ने छर्रे को बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसे सर्जरी आईसीयू में भर्ती किया था गया था। लेकिन रविवार को मौका देख रविवार की सुबह वह वार्ड से फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *