सखी मंडल की महिलाओं ने मेहेंदी व रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

खूंटी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को शत प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए जागरूक बनाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इसके साथ ही सखी मण्डल की दीदियों एवं तेजस्विनी क्लब की किशोरियों ने मेहेंदी व रंगोली बनाकर पंचायत चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।

क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर आमजनो को निर्वाचन से सम्बंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के तहत इन प्रभावशाली माध्यमों से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। विशेषकर द्वितीय चरण के चुनाव के लिए कर्रा, तोरपा एवं रनियां प्रखण्ड में वृहद मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता के दौरान बताया गया कि स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण के लिए भयमुक्त होकर मतदान करें। लोगों को बताया गया कि लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत देश के प्रत्येक व्यस्क नागरिक को वोट देने का अधिकार है। संविधान द्वारा प्रदत सभी अधिकारों में यह सबसे बड़ा अधिकार है।
इसके साथ ही इस दौरान बताया गया कि  मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। मत देने की शक्ति से वह अपने देश की बागडोर संभालने के लिए उनकी नजर में योग्य व्यक्ति को खुद चुन सकते हैं। बताया गया कि व्यक्ति का मत अनमोल है। इस दौरान जागरूक मतदाता के कर्तव्यों का पूर्ण पालन करने व सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच 19 मई(द्वितीय चरण) को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत(आम) निर्वाचन में मतदान करने की अपील की। साथ ही आम जनमानस से बिना किसी प्रलोभन के पारदर्शिता के साथ अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। मतदान जन- जन का अधिकार है। लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर साफ एवं स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि चुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *