विश्व दिव्यांग दिवस पर खूंटी एवं तोरपा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

खूंटी: नालसा एवं झालसा के निर्देशन में शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में खॅूटी प्रखण्ड एवं तोरपा प्रखण्ड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि आज विकलांग नहीं बल्कि दिव्यांग दिवस है। हमें दिव्यांगों को किसी से कमजोर नहीं समझना चाहिए। दिव्यांगों को सभी अधिकार मौजूद हैं। उन्हें अपने हक के लिए आगे बढ़ना है। खॅूटी प्रखण्ड एवं तोरपा प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने भी दिव्यांगों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में कुुल 25 से अधिक दिव्यांगों के बीच ट्राई साईकिल, श्रवण यंत्र, दिव्यांग यंत्र एवं कंबल का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी खूंटी, तोरपा, पीएलए सदस्य श्री दीपक विद्यार्थी, प्रमुख, उप प्रमुख, एस डी पी ओ, सी डी पी ओ, अधिवक्ता ममता सिंह सभी पीएलवी एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *