महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा:बिन्दु देवी

खूंटी: जिला मुख्यालय और मुरहू प्रखंड के संयुक्त तत्वाधान में तेजस्वीनी परियोजना द्वारा संचालित रिटेल सेक्टर के प्रशिक्षण केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रीमती बसंती ग्लाडीस बाडा ने कहा कि तेजस्विनी क्लब की किशोरियों को अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। साथ ही क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों में अधिक से अधिक किशोरियों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि परियोजना की सेवाओं का यथोचित लाभ हमारी किशोरियां प्राप्त कर सकें।
बाल विकास परियाजना पदाधिकारी, श्रीमती बिन्दु देवी ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। साथ ही अपने आसपास के लोगों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना होगा।

मौके पर परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं क्लब से जुडी किशोरीयो एवं युवतियों को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में खूंटी एवं मुरहू प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार, संगीता देवी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक छगन लाल, जोन टीम के सदस्य राजेन्द्र शर्मा , ग्राम पंचायत बिचना की मुखिया नरगीस तिडु, जेआईटीएम उद्योगिनी तेजस्विनी परियोजना कर्मियों सहित अन्य ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *