द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से भारत की दस प्रतिशत आबादी को मिला सम्मान : सुदेश कुमार महतो

• देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर सुदेश कुमार महतो ने दी द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं

रांची। देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू जी को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि –

“यह पूरे भारतवर्ष के लिए अद्भुत, अद्वितीय तथा अविस्मरणीय क्षण है। देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने तथा भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार।”

साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार एक आदिवासी महिला राष्ट्र की प्रथम नागरिक और तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर होंगी। यह पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व की बात है।

(

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *