श्रमिको व मजदूरों के हितों की रक्षा करने का कार्य करती है भामसं : एसएन सिंह 

रजरप्पा कोयलांचल स्थित सीएमपीटीआई भवन में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ का झारखंड प्रदेश द्वारा दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भामसं के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि भामसं के पूर्वांचल प्रभारी गणेश मिश्रा, भारत के प्रदेश महामंत्री बृज बिहारी शर्मा, संगठन मंत्री बृजेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा द्वारा महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी की तस्बीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर अभ्यास वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर उन्होंने कहा श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण करवाना है। जिससे सभी श्रमिक सुखमय जीवन यापन कर सकें। आगे कहा कि संगठन आज संगठित व असंगठित दोनों में क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। हमारा संगठन देश व दुनिया में श्रमिकों व मजदूरों का सबसे बड़ा संगठन है। ऐसा हम नहीं कहते हैं बल्कि संगठन की सदस्य संख्या के आधार पर ऐसा है।  इस दौरान श्रम आंदोलन का इतिहास व भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर चर्चा किया गया। साथ ही भारतीय मजदूर संघ की उपलब्धियां को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी व भारतीय मजदूर संघ का लक्ष्य के बारे में मौजूद लोगों को बताया गया। मौके पर सीसीएल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार, महामंत्री संजय कुमार चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश वित्त सचिव उदय शंकर, रामगढ़ जिला मंत्री शिव शंकर सिंह, रविंद्र मिश्रा, आर इग्नेस, रामेश्वर कुमार मंडल, निर्गुण महतो, संत सिंह, उमेश सिंह, रणधीर, शिव कुमार सिंह, बृज किशोर राम सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *