वेदांता ईएसएल में जहरीली गैस रिसाव से दो श्रमिकों की मौत,सुरक्षा पर बड़ी सवाल

बोकारो :चंदनकियारी के सियालजोड़ी स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में जहरीली गैस की रिसाव होने से दो श्रमिकों की मौत ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया हैं। हादसे में हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी की मौत हो गई। घटना के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मच गया। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, संयंत्र में गैस के संपर्क में आने से कंपनी के एक एक्जीक्यूटिव और एक व्यावसायिक साझेदार के इंजीनियर की मौत हुई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कंपनी का कहना है कि शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहायता और सहयोग दिया जाएगा। घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही गई है। हालांकि, गैस के संपर्क में आने की परिस्थितियां क्या थीं, हादसा कैसे हुआ और सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक हुई या नहीं, इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। घटना के बाद मजदूर संगठनों में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब सबकी नजर जांच और हादसे के कारणों पर है।हादसा व सुरक्षा पर लापरवाही पर यह प्लांट हमेशा सुखियों में रहता है ।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी सुरक्षा व प्रदूषण को लेकर थोड़ा भी गंभीर नहीं है इस कारण ही हमेशा हादसा होते रहता है साथ ही कंपनी नियोजन को लेकर विस्थापितों के साथ भी खिलवाड़ कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *