चास सीओ सेवाराम की सेवा गई सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई हुए
बोकारो: चास सीओ सेवा राम साहू को जमीन पर कब्जे की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है ।हालांकि निलंबन से संबंधित सरकारी अधिसूचना जारी नहीं हुई है लेकिन बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने इसकी पुष्टि की है। निलंबन के बाद सीओ दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त के कार्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है। मामला चास प्रखंड के बिजूलिया पंचायत के भोक्ताडिह गांव से जुड़ा है ।कुछ दिन पहले यहां सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने डीसी से फरियाद लगाई थी। शिकायत पर कार्रवाई के लिए डीसी ने सीओ को मेल भेजा था ।इसके बाद 5 अक्टूबर को पांच युवक कार्रवाई की मांग करने अंचल कार्यालय पहुंचे थे।आरोप है कि सीओ ने गार्ड बुलाकर युवकों को धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकलवा दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया था बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में युवकों की गलती नहीं दिखने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। इस घटना के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और सीओ से जुड़े और मामले भी सरकार के संज्ञान में आया इनमें बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी से आपत्तिजनक बातचीत का वीडियो और जमीन की रसीद गलत तरीके से काटने के आरोप शामिल है।


