ट्रांसफर होने के बाद भी अपने पद पर बने हुए हैं खूंटी वन क्षेत्र के रेंजर अजय कुमार लाल

रांची : खूंटी वन क्षेत्र के वन पदाधिकारी अजय कुमार लाल का बीते डेढ़ साल पहले ट्रांसफर होने के बाद भी खूंटी में बने हुए हैं। उनका ट्रांसफर खूंटी से जामताड़ा हो गया है। विभागीय अधिसूचना के बावजूद वे खूंटी में कार्य कर रहे हैं।  इस संबंध में अजय कुमार लाल ने कहा कि मेरा ट्रांसफर हुआ है,लेकिन मैं किसको चार्ज देकर जाऊं। विभाग को कई बार मैने सूचना भी दिया है। जबतक कोई दूसरा रेंज पदाधिकारी नहीं ज्वाइन नहीं कर लेता मैं यहां से कैसे जा सकता हूं। वहीं झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा और झामुमो के जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि जब रेंज पदाधिकारी का ट्रांसफर हो गया है तो उनको विभाग रिलीज कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किस वरीय पदाधिकारी के संरक्षण पर आज तक उन्हें खूंटी से निर्मित नहीं किया गया, जांच का विषय है। यहां से प्रतिदिन 10 से 15 अवैध लकड़ियां की गाड़ियों का परिचालन हो रहा है जो अजय कुमार लाल के संरक्षण में हो रहा है। आज तक इनके क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य किए गए हैं, सभी की जांच भी कराई जाए।  इनके कार्यकाल की जांच होनी चाहिए। अभी लकड़ी की तस्करी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *