वयोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने समाज के वंचित वर्गों के बीच उत्सव किट का किया वितरण
गणादेश,खूंटी : रांची के वयोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने समाज के वंचित वर्गों के बीच खुशियाँ बाँटने का एक सराहनीय प्रयास किया गया। ट्रस्ट की टीम ने रांची के गाँव बाढु, मिशिर गोंदा और पहाड़ी टोला क्षेत्रों में जाकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के बीच “उत्सव किट” का वितरण किया।इस विशेष उत्सव किट में बच्चों के लिए पटाखे, मिठाइयाँ, दिया, तेल, बत्ती आदि दीपावली सामग्री शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य था — “हर घर में रौशनी पहुँचे और हर चेहरे पर मुस्कान आए।”कार्यक्रम में वयोधा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य —योगाचार्य ऋषिकेश, देवाशिष, विकास चौबे, साहिल श्रीवास्तव, अभय राज, विकाश कुमार, दिव्या, और सगुफा सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ दीप जलाए, मिठाइयाँ बाँटी और एक आनंदमय वातावरण में दीपावली का उत्सव मनाया।
ट्रस्ट ने बताया कि यह सेवा कार्य आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियाँ और प्रकाश पहुँचे।



