2024 की लड़ाई परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच : बाबूलाल मरांडी

मधुबन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

गिरीडीह: भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम सदस्यों केलिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को मधुबन गिरिडीह में संपन्न हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है। भगवान के दरबार में अच्छे संकल्प की सिद्धि केलिए बार बार गुहार लगानी पड़ती है। हम भी जनता के दरवाजे पर पार्टी की नीतियों ,कार्यक्रमों को लेकर बार बार जाएं।
कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत की नीव रखी है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर हमे आत्मनिर्भर भारत निर्माण के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने झारखंड के 14लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आगामी लड़ाई परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच है। मायावी शक्तियां भेष बदलकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना चाहती है । इस मंसूबे को नाकाम करते हुए उन्हें कठोर सजा दिलानी है।
उन्होंने ग्रामीण विकास और अंत्योदय संबंधी योजनाओं के विषय में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अंत्योदय और ग्रामीण विकास की योजनाओं पर अटल जी के नेतृत्व में कार्य प्रारंभ किया जिसे पिछले 9वर्षों में मोदी सरकार ने मजबूती से आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,आवास योजना,शौचालय योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना ,किसान समृद्धि योजना,आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं ने गांव गरीब किसान को आर्थिक सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि आज गरीबी घटी है साथ ही गांव और शहर की दूरी समाप्त हुई है।
भाजपा के इतिहास विकास और पंच निष्ठा विषय पर बोलते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी* ने विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास 1951से जनसंघ की स्थापना से शुरू होता है। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर में राष्ट्र की एकता केलिए दिए बलिदान से हमारा संघर्ष आगे बढ़ता है। गोवा मुक्ति आंदोलन,पांडिचेरी दमन दीव की लड़ाई लड़ते हुए पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा केलिए आपात काल में संघर्ष किया।
भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट विरोधी नीतियों और राष्ट्र के प्रति उनकी अवधारणा के खिलाफ जनमत खड़ा कर एक मजबूत विपक्षी गठबंधन खड़ा किया।
आज संघर्ष के बल पर और जनता के सहयोग से पार्टी पूर्ण बहुमत से केंद्र सरकार चला रही है। हम सबका साथ सबका विकास के संकल्प और अंत्योदय के कार्यक्रम को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं।
पंचायती राज में प्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा* ने कहा कि जनता ने जैसे आप सभी पर भरोसा किया है वैसे आप सभी उनके आशाओं उम्मीदों पर खरा उतरे। साथ ही भाजपा के नीतियों कार्यक्रमों को संपर्क और संवाद के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाएं।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव* ने जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले स्व ललित उरांव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व उरांव जैसे प्रेरणा पुरुषों ने अभाव में भी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाया।
प्रशिक्षण से एक व्यक्ति नही एक कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता है…कर्मवीर सिंह* प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति है। जिससे एक व्यक्ति नही बल्कि एक कार्यकर्ता का भी निर्माण होता है।
कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है।
उन्होंने प्रशिक्षण में सभी लोगों को पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाने का आह्वान किया।
आज के वर्गों की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, डॉ रविंद्र राय, बालमुकुंद सहाय और महादेव दुबे ने किया।
प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,शशि भूषण भगत, अमित सिंह,अनिल महतो टाइगर,बबलू भगत पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी दिनेश यादव,सुरेश साव,महामंत्री संदीप दंगाइच,सुभाष सिन्हा,मीडिया प्रभारी कामेश्वर पासवान, श्याम प्रसाद, सिकंदर हेंब्रम, महामंत्री संदीप चुन्नुकांत्,यदुनंदन पाठक ,अशोक उपाध्याय,विनय सिंह,संजीत सिंह,अमित तिवारी,सुरेंद्र लाल,संगीता सेठ ,संजू देवी, अरविंद राय ,फलेंद्र सिंह,बबलू साव, सुमित साव,मनीष मंडल, अमर तूरी,पवन मंडल,रेखा देवी,सहित गिरिडीह एवम पीरतंड मंडल के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *