रांची के टाटीसिलवे पांच सौ पेटी अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
रांची : राजधानी रांची के टाटीसिलवे के महिलोंग में एक मकान से एक सौ पेटी अवैध विदेशी शराब उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बरामद हुआ है। इसके साथ ही विभाग ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर स्पेशल ब्रांच के डीआईजी शैलेन्द्र बर्णवाल के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है। उत्पाद विभाग और पुलिस ने एक घर में अवैध शराब का फैक्ट्री उद्भेदन किया है।
वहीं जानकारों की मानें तो यहां से विदेशी शराब का बोतल पर रेपर लगाकर बिहार और अन्य जगहों पर सप्लाई की जाति थी। यह धंधा बहुत दिनों से यहां पर चल रहा था। टाटीसिलवे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद ओर भी सुराग हाथ लग सकता है। हो सकता है कि राजधानी रांची में और भी जगहों यापार इस तरह का अवैध धंधा चल रह होगा।



