जंग का आखाड़ा बना रांची बाल सुधार गृह , जमकर मारपीट, लाठी-डंडे भी खूब चले, तीन साल का बंदी भी घायल

रांचीः रांची का बाल सुधार गृह जंग का आखा़डा बन गया है। एक बार फिर वर्चस्व की जंग में दो गुट आपस में भिड गए। जमकर मारपीट भी हुई। इसमें तीन साल का बंदी भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक गुट, दूसरे गुट से जबरन सामान मांगा। नहीं देने पर दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुट की ओर से चेयर, टेबुल से लेकर लाठी डंडे चलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। हालत ऐसी थी कि भीतर कोई भी सुरक्षाकर्मी जाने को तैयार नहीं था। मारपीट की सूचना मिलने के बाद वहां सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस की टीम ने घायल तीन बाल बंदियों को आनन-फानन में रिम्स पहुंचाया। जहां तीनों इलाजरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *