मिशन विकसित भारत के संदर्भ में छोटे जिलों के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के महत्व को लेकर सेमीनार 4 जुलाई को

खूंटी : स्थानीय परिसदन के कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें  5 जुलाई को समाहरणालय के कांफ्रेंस हॉल में होने वाले वार्तालाप कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके आयामों को मीडिया के सामने रखा गया।

संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय रांची के कार्यालय प्रमुख राजेश सिन्हा ने बताया कि यह वार्तालाप कार्यक्रम  मिशन विकसित भारत के संदर्भ में छोटे जिलों के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के महत्व को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसमें खूंटी जिले की उपायुक्त आर रॉनिटा मुख्य अतिथि रहेंगी तथा विशिष्ट अतिथि विभाग के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा होंगे।

विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी  एंड रिसर्च इन लॉ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मृत्युंजय मयंक के अलावे दिल्ली से विशेषज्ञ सुश्री मल्लिका पांडे तथा पटना से विशेषज्ञ और विभाग के पदाधिकारी श्री कुमार सौरभ ऑनलाइन जुड़ेंगे।

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दूर दराज के जिलों के पत्रकारों के लिए आयोजित किए जाते हैं ताकि वे भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर इस जन सामान्य तक पहुंचा सकें। इस प्रेस वार्ता में खूंटी जिले के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री राशिद अख्तर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *