पटेल जंयती सह राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

रांची: प्रदेश जेडीयू कार्यालय में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती परश्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि आज जब देश में मणिपुर जल रहा है, किसानों में असंतोष है, युवा अलग अलग हिस्सों में अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं, देश में एकता की सख्त जरूरत है। आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए , नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति के मार्फ़त देश को आगे ले जाना है।
इस दौरान पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि “पटेल किसी के प्रति भी पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं थे। और , उनकी दृष्टि में विकास सभी के लिए जरूरी रहा।
गांधी जी की हत्या से वे इतने दुःखी थे कि दूसरे पर आरोप लगाने से पहले  राजनीतिक जिम्मेदारी लेते हुए वे गृह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद से भी त्यागपत्र देने को तैयार थे। नेहरू के बहुत मनाने पर वे माने। ये राजनीतिक सुचिता आज के समय मे गायब है।
आने वाली युवा पीढ़ी को उनको पढ़ना और समझना चाहिए। ये सच्ची श्रद्धांजलि होगी। “
इस मौके पर डॉ आफताब जमील,
श्रीभगवान सिंह, प्रदेश महासचिव;संजय कुमार सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, महेश्वर प्रसाद, रामजी प्रसाद, प्रवीण झा , विनय भरत समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *