पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जिला प्रशासन की ओर से दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

खूंटी :झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जीवन आदिवासी समाज के उत्थान और न्याय के संघर्ष को समर्पित रहा है।

सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में शोकसभा का आयोजन कर उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा, उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार समेत समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने शिबू सोरेन जी के योगदानों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। श्री शिबू सोरेन जी ने झारखंड राज्य की पहचान, आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा एवं हमेशा स्मरणीय रहेगा। जिला प्रशासन खूंटी की ओर से उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *