झारखंड में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का ट्रांसफर,कई सिविल सर्जन भी बदले
रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों और सिविल सर्जन का तबादला किया है। इस संबंध में आधुसूचना जारी कर दिया गया है।डॉ. सिद्धार्थ सान्याल को निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड भेजा गया है। डॉ.अजीत खलखो निदेशक शोध स्वास्थ्य निदेशक रांची, डॉ. दिनेश कुमार निदेशक योजना एवं प्रशासन स्वास्थ्य निदेशालय रांची, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह निदेशक संचारी रोग स्वास्थ्य निदेशक निदेशालय रांची, डॉ. अजय कुमार सिंह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, डॉ.शिव कुमार मिश्रा क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य एवं उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग भेजा गया है। डॉ. अमरेंद्र नाथ डे क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कोल्हान प्रमंडल पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, डॉ. चंद्रकिशोर शाही क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य एवं संथाल परगना प्रमंडल दुमका, डॉ. कमलेश्वर प्रसाद सिविल सर्जन दुमका, डॉ. आलोक विश्वकर्मा सिविल सर्जन धनबाद, डॉ. शंभूनाथ चौधरी सिविल सर्जन गुमला, डॉ. युगलकिशोर चौधरी सिविल सर्जन देवघर,डॉ. राजू कच्छप सिविल सर्जन लोहरदगा, डॉ. जेजे कैनेडी को सिविल सर्जन गढ़वा बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. सुंदर मोहन समद सिविल सर्जन सिमडेगा, डॉ. अशोक कुमार को सिविल सर्जन हजारीबाग, रामदेव पासवान साहिबगंज सिविल सर्जन, डॉ. शेख मोहम्मद जफरुल्लाह को सिविल सर्जन गिरिडीह, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को सिविल सर्जन पलामू, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा को सिविल सर्जन पाकुड़ बनाया गया है। डॉ.राजमोहन खलखो को सिविल सर्जन लातेहार बनाया गया है। डॉ. अनिल कुमार को उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य निदेशालय रांची में भेजा गया है। डॉ. सरयू प्रसाद सिंह सिविल सर्जन सरायकेला,डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा को सिविल सर्जन गोड्डा, डॉ.ललित रंजन पाठक उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य टेरेसा रांची, डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर, डॉ. चंद्रभानु प्रताप को जनरल मलेरिया पदाधिकारी रांची, डॉ. मीणा कालूइंडिया को अपर मुख्यचिकित्सा पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा,डॉ. बालमुकुंद झा को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह,डॉ. जगदीश प्रसाद सिविल सर्जन चतरा, डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया को जिला बीभीडी पदाधिकारी पलामू, डॉ. नवल सिंह को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य निदेशक रांची, डॉ. शोभा किसपोतता को जिला आरसीएच पदाधिकारी खूंटी, डॉ रंजना सिंह को जिला आरसीएच पदाधिकारी हजारीबाग, डॉ. जितेंद्र प्रसाद सिंह को उपाधीक्षक सादर अस्पताल बोकारो, डॉ प्रदीप बैठा उपाधीक्षक सदर स्थल गिरिडीह, डॉ. अनुपम कुमार किशोर को उपाधीक्षक सदर अस्पताल गुमला, डॉ. आनंद किशोर को उपाधीक्षक सदर अस्पताल खूंटी, डॉ. रंजीत कुमार उपाधीक्षक सदर अस्पताल कोडरमा, डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद को उपाधीक्षक लातेहार, डॉ. शंकर प्रसाद को उपाधीक्षक लोहरदगा, डॉ.देवेश कुमार उपाधीक्षक साहिबगंज, डॉ. के आनंद खाखा उपाधीक्षक सिमडेगा, दो शिवचरण हाँसदा उपाधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, डॉ. ताराशंकर झा उपाधीक्षक सदर अस्पताल गोड्डा, डॉ. पंकज कुमार उपाधीक्षक चतरा, डॉ विमलेश सिंह उपाधीक्षक रांची, डॉ. सुषमा वर्मा उपाध्यक्ष देवघर, डॉ. संजीव कुमार उपाधीक्षक धनबाद, डॉ. हरेंद्रचंद महतो उपाधीक्षक रामगढ़, डॉ. रमेश कुमार जिला आरसीएच पदाधिकारी देवघर, डॉक्टर माहेरू यामिनी उपाधीक्षक गढ़वा और डॉ. कपिल मुनी प्रसाद को बीभीड़ी पदाधिकारी हजारीबाग बनाया गया है।


