सीएम हेमंत सोरेन से बीएयू के कुलपति और दिगंबर जैन मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बिरसा कृषि विद्यालय के कुलपति एस सी दूबे सहित कई लोगों ने मुलाकात किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के शैक्षणिक सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया।
वहीं अपर बाजार दिगंबर जैन मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम से मुलाकात किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 से 6 अप्रैल तक जिला स्कूल परिसर रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित पंकज पांडेय, पूरणमल जी सेठी, अमित रारा उपस्थित थे।*



