झारखंड के 12 जिला खेल पदाधिकारियों का तबादला

रांची : झारखंड के 12 जिला खेल पदाधिकारी का तबादला हुआ है. ट्रांसफर की लिस्ट विभाग की ओर से जारी कर दी गई है. रांची के जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार का ट्रांसफर लातेहार हुआ है, रामगढ़ की जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की का तबादला पश्चिमी सिंहभूम ,गोड्डा के जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार को गुमला ,साहेबगंज के जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार का तबादला सरायकेला-खरसावां,पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी का तबादला
साहेबगंज, गुमला की जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून का ट्रांसफर बोकारो, लातेहार के जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह को रांची,.पलामू (अतिरिक्त प्रभार गढ़वा) के पद पर पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा का तबादला गढ़वा, . बोकारो के पद पर पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी गारकश हेम्ब्रम को रामगढ़ , देवघर में जिला खेल पदाधिकारी के पद पर प्राण महतो का तबादला गोड्डा ,जामताड़ा जिला खेल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित संतोष कुमार का तबादला देवघर और दुमका जिला खेल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित तुफान कुमार पोदार का तबादला जामताड़ा में किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *