झारखंड ही नहीं पूरे देश में घटना हो रही है,लेकिन मणिपुर की घटना अलग है: राजेश ठाकुर

मणिपुर के मुद्दे पर इंडिया ने एनडीए के खिलाफ राजभवन के सामने किया प्रदर्शन

रांची: मणिपुर के मुद्दे पर मंगलवार को इंडिया के घटक दल राजभवन के सामने धरना पर बैठे।

साथ ही एनडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना पर बैठे घटक दल ने कहा कि मणिपुर मेशुलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया,उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई,गांव के गांव में आगजनी की गई है। इस घटना को रोकने में मणिपुर की भाजपा की सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार फेल हो रही है। मणिपुर की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार करने का काम किया है। भाजपा के शासनकाल में महिला हिंसा बढ़ी है।
महिला हिंसा की घटना झारखंड में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराध की घटना पूरे देश में हो रही है। लेकिन मणिपुर की घटना इससे अलग है। मणिपुर में महिला अत्याचार की घटना हो रही है।
युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर आज हमलोग धरना पर बैठे हैं। पीएम मोदी बेटी बचाओ,रोजगार देने की बात करते हैं ।लेकिन करते कुछ नहीं है। इंडिया गठबंधन के घटक दल एक जुट है और 24 में इनकी विदाई तय है।
मासस के अरूप चटर्जी ने कहा कि मणिपुर में कई हजार लोग बेघर हो गए,हजारों लोगों की जान चली गई। यह तमाम चीजें से मणिपुर जल रही है। मणिपुर में केंद्र सरकार का खुफिया तंत्र फेल है। घटना को रोकने में विफल है। राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त करे। राज्य के सभी जनता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 आने वाली है,इंडिया घटक दल एक जुट होने पर एनडीए की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
जेडीयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को महिलाओं की इज्जत से कोई सरोकार नहीं है। मणिपुर की घटना से यह साफ जाहिर हो गया है की भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। भाजपा सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। मणिपुर की घटना पूरे देश की जनता देख रही है और आने वाले 24 में जनता इनको बाहर का रास्ता ड खायेगी।
धरना प्रदर्शन में अजयनाथ शहदेव,राधाकृष्ण किशोर,अजय कुमार,रविंद्र सिंह,राजीव रंजन प्रसाद,राकेश सिन्हा,मुमताज आलम सहित कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *