टायगर जयराम महतो ने स्थानीय नीति पर सरकार को दी चुनौती

  • कहा,सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति नहीं बनाती है तो हम झुमरा पहाड़ पर बनायेंगे अगली सरकार

कसमार गणादेश: जबतक हम झारखंडियों को खतियान आधारित स्थानीय नीति व नियोजन नीति नहीं मिलती है। तबतक राज्य सरकार से हमारी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी।अगर सरकार हमारी मांग को नजरंदाज करती है तो आने वाले दिनों में हम झारखंड की सरकार रांची में नहीं झुमरा पहाड़ पर बनायेंगे। यह कहना है झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संयोजक टाईगर जयराम महतो का। वे शुक्रवार को कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत के बगियारी मोड़ स्थित मंगलचंडी मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कसमार प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित खतियानी महाजूटान में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने महाजुटान को संबोधित करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। वह 22 साल बीतने के बावजूद भी पूरा नहीं हुआ है। आज भी जल, जंगल व जमीन पर झारखंडियों का हक अधिकार नहीं मिल पाया है। सरकारी तथा गैर-सरकारी नौकरियां में बाहरी लोग हावी हैं। जब तक राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति व नियोजन नीति नहीं बनेगी तबतक असल में झारखंडियों का हक अधिकार नहीं मिल पायेगा। कहा कि हम झारखंड के सीधे-साधे भोले-भाले लोग बाहरी लोगों के झांसे में आकर अपनी गौरवशाली भाषा संस्कृति, पर्व त्योहार को धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं। अपनी पूर्वजों द्वारा बनाये वैज्ञानिक आधारित नेग-नियम व परंपरा को मिटाते जा रहें हैं। आज हमें अपनी जल, जंगल, जमीन, भाषा संस्कृति, पर्व त्योहार जैसी विरासत को बचाने की सख्त जरूरत आन पड़ी है। अगर हम अपनी विरासत को नहीं रख पायेंगे तो झारखंड से हमारा अस्तित्व मिट जायेगा। अपने ही राज्य में विस्थापित होकर रह जायेंगे। कार्यक्रम में लोकगीत गायिका रेवती महतो के द्वारा झारखंडी गीत गाकर लोगों हौसला बढ़ाया गया। अध्यक्षता अमरेश कुमार महतो तथा संचालन मिथलेश कुमार महतो ने किया। मौके पर खतियान आंदोलनकारी मोतीलाल महतो, रिजवान अंसारी, भुनेश्वर महतो, मिथलेश महतो, सुकदेव राम, अंसुधन महतो, गयाराम महतो, भुनेश्वर महतो, प्रयाग करमाली, सुबोध कुमार महतो, मानु देव गुलिआर, यादव कुमार महतो, सोहित कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, बिपिन कुमार महतो, मनिष महतो, फणिन्द्र कुमार महतो, सहदेव झारखंडी, कुन्दन कुमार महतो, जितेंद्र कुमार महतो, अखिलेश्वर कुमार महतो, सुजीत कुमार महतो, शिवचरण महतो, सुरेश कुमार महतो, हीरा लाल महतो, प्रशांत कुमार महतो, रीतेश रंजन, मिथुन कुमार महतो, प्रकाश कुमार महतो, पिन्टू कुमार महतो, सुरेन्द्र कुमार महतो, जलेश्वर कुमार महतो एवं आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *