खूंटी से जुबैर अहमद के नेतृत्व में हजारों जेएमएम कार्यकर्ता पहुंचे उलगुलान रैली में..

रांची: चिलचिलाती धूप और आसमान से बरसते आग के बावजूद राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली में लोगों की भीड़ उमड़ी। खूंटी जिले से लगभग पांच सौ गाड़ियों में भरकर आए झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन जिंदाबाद और भाजपा मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए मंच की तरफ आगे बढ़ रहे थे। सबसे खास बात यह है कि सभी लोगों ने हेमंत सोरेन फेस मास्क को अपने चेहरे में लगा रखा था। खूंटी जिले से आए झामुमो कार्यकर्ताओं को बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद कर रहे थे। झामुमो कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष के साथ मंच की तरफ आगे बढ़ रहे थे। सैकड़ों कार्यकर्ता धूप से बचने के लिए अपने हाथ में छतरी लेकर पैदल चल रहे थे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
वहीं जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो के कार्यकर्ता भाजपा के प्रति आक्रोशित हैं। अपने नेता को न्याय दिलाने और भाजपा के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के लिए इस उलगुलान रैली में लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां से पूरे देश में इंडी गठबंधन के नेता भाजपा के खिलाफ चुनावी शंखनाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *