लक्ष्य के प्रति रूकना नहीं है, मेहनत पर करें फोकसः उपायुक्त
बोकारो – शुक्रवार को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 5 स्थित श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए। उन्होंने समारोह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने -छात्र छात्राओं और उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए जीवन, लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिया।अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की सीख देता हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता और असफलता दोनों खेल का हिस्सा हैं। असफलता से घबराने के बजाय उसे सफलता की नींव बनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाएं रखने की बात कहीं।उपायुक्त ने कहा कि आप सभी बच्चें हमारे देश के भविष्य हैं,हमारी ताकत हैं।आपके दम – कुछ कर गुजरने का समर्पण देश को बहुत जरूरी है। देश के आजादी का 78 वर्ष बित चूका हैं, लेकिन जिस सपने को देखकर आजादी की लड़ाई – बलिदान संघर्ष को किया गया, अभी बहुत कुछ करना शेष है। सब हमारे ओर देख रहे हैं, सबों को हमशे बड़ी उम्मीद है और आने वाला समय आपका है। आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रहा है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाना है परचम लहराना है। हमें अपने क्षेत्र, अपने विद्यालय और अपने राष्ट्र का नाम ऊंचा करना है। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान करने का आग्रह किया।



