झारखंड कैबिनेट में फेरबदल की आहट,कई मंत्री हो जायेंगे विधायक तो कुछ के बदले जाएंगे विभाग !

‌रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो,कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार बनने से ढाई साल हो चुके हैं। कांग्रेस और झामुमो अपने मंत्रियों के परफोर्मेंस का आकलन कर रहा कांग्रेस में मंत्रियों के फेरबदल की कुछ महीने पहले से ही चर्चा थी। कई विधायक अपनी इच्छा को दिल्ली आलाकमान को भी जाहिर कर चुके थे। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा था। मंत्री बनने की रेस में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक इरफान अंसारी प्रमुख रूप से थे। वे सरकार गठन के बाद से ही मंत्री पद के लिए आवाज उठाते रहे। इसके अलावा खिजरी से राजेश कच्छप, बरही से उमाशंकर अकेला,बेरमो से कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह,कोलेबिरा से नमन विक्सल हैं। वहीं कोलकाता कैशकांड के बाद ये तीनों विधायक अब मंत्री पद की रेस से बाहर हो गए। जानकारों की मानें तो हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव,बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता का मंत्री पद जा सकता है। इनलोगों की जगह पर एक महिला और दो पुरुष विधायक को मंत्री पद मिल सकता है। महिला विधायक में दीपिका सिंह पाण्डेय की चर्चा है। वहीं पुरुष विधायकों में पार्टी आलाकमान की नजरों में जिसका परफोर्मेंस बेहतर होगा,उसे मंत्री पद दिया जा सकता है। गठबंधन में झामुमो में भी मंत्रियों के विभाग बदले जाने की चर्चा है। इसमें पेयजल एवम स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का विभाग बदला जा सकता है। इसके अलावा एक दो झामुमो कोटे के दो मंत्री विधायक हो जाएंगे और दो विधायक मंत्री बन जायेंगे। यह सब विधानसभा मानसून सत्र के बाद होगा। 5 अगस्त को राजभवन में शपथ ग्रहण होने की संभावना है। वैसे इसकी अधिकारी जानकारी पार्टी की तरफ से अबतक नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *