झारखंड में अगले 3 दिनों तक झुलसाएगी की गर्मी, बदलाव की कोई संभावना नहीं

रांची। झारखंड में अगले 3 दिनों तक गर्मी झुलसती रहेगी। मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले दो दिन राज्‍य के पूर्वी भाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। शुक्रवार से राज्‍य के पूर्वी भाग में आंशिक बादल छा सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। जबकि 30 अप्रैल को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। वहीं 30 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश के साथ साथ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है। 1, 2 और 3 मई को गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *