खूंटी में विश्व बैक की टीम, तेजस्विनी परियोजना की गतिविधियों का निरीक्षण कर कार्याें का लिया जायजा

खूंटी: विश्व बैक के प्रमुख शोभा चक्रवर्ती अपनी टीम के साथ खूंटी दौरे पर पहुंची। तेजस्विनी परियोजना के स्टेट टीम भी उनके साथ थी। टीम ने बुधवार को तेजस्विनी परियोजना खूंटी के कार्यों का निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया।
उक्त टीम में शामिल अधिकारियों द्वारा प्रथम तेजस्विनी क्लब, कर्रा भ्रमण किया गया। यहां किशोरीयो के द्वारा स्थापित तेजस्विनी कैण्टीन का अवलोकन किया गया। मौके पर किशोरियों से कैण्टीन संचालन के बारे मे जानकारी ली गई। जांच टीम के द्वारा कैण्टीन की सराहना की गई। तत्पश्चात् विश्व बैक टीम के सदस्यों के द्वारा तेजस्विनी परियोजना के द्वारा संचालित एनआईओएस शिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर केन्द्र में अध्ययन कर रहीं 8वीं एवं 10वीं कक्षा की किशोरीयो से शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी ली गई।
विश्व बैक टीम एवं तेजस्विनी परियोजना के स्टेट टीम मुुरहु प्रखण्ड के माहिल ग्राम में संचालित तेजस्विनी क्लब में पहुंची, जहां क्लब कि किशोरियो के द्वारा उनका स्वागत किया गया। मौके पर उक्त टीम में शामिल अधिकारियों ने किशोरियो से जीवन कोैशल प्रशिक्षण एवं आय सृजन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने किशोरियों के द्वारा बनाये गये समाग्री का अवलोकन किया।
इस दौरान उक्त टीम ने उप विकास आयुक्त श्री नीतीश कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। साथ ही परियोजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली गई।
विश्व बैक टीम एवं स्टेट टीम ने तेजस्विनी मार्ट का विजिट किया गया। मार्ट में रखी गयी सामग्रियों को देखा एवं कार्याें की सराहना की। साथ ही उक्त टीम के अधिकारियों ने सामग्रियों की खरीदारी की।
इसदौरान तेजस्विनी स्टेट टीम के सभी सदस्य, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी खूंटी एवं तेजस्विनी परियोजना, खूंटी के सभी कर्मीं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *