चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, दान पेटी लेकर हो गए चंपत

रांचीः राजधानी रांची में चोरों ने आतंक मचा रखा है। अब चोरों की नजर भगवान पर भी गड़ गई है। राजधानी रांची जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पुनदाग ओपी क्षेत्र के ईश्वर नगर में चोरों ने शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के अंदर से रखी दान पेटी, मंदिर का घंटा सहित अन्य समान लेकर चंपत हो गए। दान पेटी खाली कर रेलवे लाइन के समीप गड्ढे में फेंक दिया। इस घटना पर शनिवार की सुबह लोगों की नजर पड़ी तो वहां के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *