महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजना चला रही है राज्य सरकार महुआ माजी

रांची : नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद सह झामुमो नेत्री महुआ माजी ने कहा कि झारखंड में महिलाओं को सशक्त करने लिए हेमंत सोरेन की सरकार कई योजना चला रही है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन लगातार महिलाओं को सशक्त करने के लिए ढेर सारी योजना लॉन्च किया है। पलाश योजना में सखी मंडल को प्रशिक्षण देकर अपने ही राज्य में उन्हें रोजगार दिया जा रहा है।खासकर वनोत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आमदनी में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं ट्रैफिकिंग की शिकार होती हैं। उसके लिए पलाश प्लान में सखी मंडल को लोन देकर उनसे तरह तरह की चीजें बनावाकर बाजार में बेचा जा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में लगे मेले में यहां की सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार चीजों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने उसे पसंद किया। उसी तरह खेल के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। झारखंड की महिलाएं जब जब बाहर निकली हैं उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की मदद के लिए पोटो खेल योजना लॉन्च की है। सभी जिले में खेल पदाधिकारी को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार कई काम कर रही है। मॉडल स्कूलों में पंचायत स्तर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा रहा है। यहां के बच्चों को सरकार विदेश पढ़ने भेज रही हैं। कोविड काल होने के कारण दो साल विकास योजना थम गई।लेकिन अब फिर से विकास योजनाओं को गति दिया जा रहा है।
महुआ माजी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जब से अलग राज्य झारखंड का गठन हुआ है, लगातार भाजपा सत्ता में रही है। इसके बाद भी झारखंड पिछड़ा हुआ है। आज भी भगवान बिरसा मुंडा के सपने पूरे नहीं हुए हैं। जबकि झामुमो की जब से राज्य में सरकार आई है आदिवासियों के लिए कई योजना चलाई जा रही है।
बिरसा मुंडा के परिवारों को सम्मान दिया गया है। शाहिद ग्राम की स्थापना की गई है। आंदोलनकारियों को पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस तरह राज्य की चंहुमुखी विकास के लिए राज्य सरकार कई योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्य सरकारी की ईमानदारी से मदद करे तो झारखंड देश का सबसे अग्रणी राज्य बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *