आकांक्षा हाट के आयोजन को लेकर संशोधित तिथि जारी, अब 5 से 7 अगस्त तक कचहरी मैदान में होगा आयोजन

खूँटी: नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत खूंटी जिले को कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे तीन प्रमुख मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आकांक्षा हाट एवं सम्मान समारोह का आयोजन कचहरी मैदान, खूंटी में किया जाएगा। पूर्व में यह आयोजन 2, 3 एवं 4 अगस्त 2025 को निर्धारित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब इसे 5, 6 एवं 7 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान आकांक्षी मानकों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल्स की स्थापना की जाएगी।

यह आयोजन भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी रूप में संपन्न कराया जाएगा। आकांक्षा हाट के माध्यम से स्थानीय शिल्प, उत्पाद एवं स्वदेशी प्रयासों को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे जिले की आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *