राजद के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह का झारखंड में हुआ जोरदार स्वागत,कहा-2024के चुनाव में राजद किंगमेकर की भूमिका में होगी

रांची: राष्ट्रीय जनता दल ने भी मिशन 2024के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर अभय सिंह को दायित्व दिया है। राष्ट्रीय महासचिव बनने पर अभय सिंह शनिवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहले से स्वागत में खड़े राज्य कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह का जोरदार तरीके से स्वागत किया। एयरपोर्ट से राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव को प्रदेश कार्यालय लाया। प्रदेश कार्यालय में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चित्र पर अभय सिंह सहित अन्य राजद कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। मौके पर मीडिया से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव , बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती राबड़ी देवी, बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव , राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारिक सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव मीसा भारती, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं कि आप सब ने एक बार फिर से मुझे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल किंगमेकर की भूमिका में रहेगी।
प्रेस वार्ता में रंजन यादव ,इरफान अंसारी, विनोद यादव ,विशाल विशु, अंजल किशोर सिंह, अनिल शर्मा ,अजय यादव ,सुबोध पासवान ,सीपी सोलंकी, राजा कुमार, संतोष कुमार, अजीत कुमार मुकुल ,रूपेश कुमार, मोहम्मद अरशद अंसारी ,मंतोष यादव ,शालिग्राम पांडे, नेसार अंसारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *