झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय यात्रा,भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

खूंटी: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा झूठे केस में फंसाने और उनकी रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को झामुमो ने न्याय यात्रा निकाला। न्याय यात्रा का नेतृत्व झामुमो जिला प्रवक्ता सह केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया और झामुमो कर्रा प्रखंड कार्यकारिणी विनोद उरांव ने किया। जबकि सभा संचालन झामुमो सोशल मिडिया प्रभारी खूंटी राहुल केशरी ने किया।
मौके पर झामुमो नेता सुदीप गुड़िया ने कहा कि एक साजिश के तहत आदिवासी मुख्यमंत्री को फंसा कर जेल भेजा गया। ईडी के द्वारा उनको प्रताड़ित किया। ज़ब तक हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं आ जाते हैं, तब तक झामुमो के कार्यकर्ता इसी तरह अपने-अपने पंचायत में विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
न्याय पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया, झामुमो सोशल मिडिया प्रभारी राहुल केशरी, बिनोद उरांव, मुन्ना हेरेज, छत्री हेमरोम, सोसन होरो, पूनम बारला, सुनीता चोचा,नरेश नायक, संजय मुण्डा,द्वारिका केशरी, नामजन होरो,शंभू शर्मा,रोशन उरांव,खेदन लकड़ा,जोहन होरो, बाका लकड़ा,सोनू गुप्ता,मसीह कुला, सुधीर होरो, हरवेदन होरो, फागु चोचा,मार्शल होरो, सुनील धान,मगल पहान, समीर होरो,गोसनर आईंड,खुदिया हेमरोम, अरुण उरांव, रतेंद्र उरांव,जॉन होरो, आईंड,इसाक होरो, पूना होरो,सथेर होरो, साहिल होरो,नोर्बेट होरो, राजू उरांव,कृष्णा पहान, आज के विरोध न्याय पद यात्रा मे महिला मडल की दीदी का अहम योगदान रहा और भी बहुत काफी संख्या में महिला पुरुष युवा- युवाती शामिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *